Simple Present Tense
इस टेन्स का प्रयोग हम किसी वर्तमान आदत को दिखने के लिए करते हैं. अर्थात Simple Present Tense से पता चलता है की काम आजकल किसी समय पर होता है
इस तरह के वाक्य के अन्त में – ता है, ती है, ते हैं आदि आते हैं
Rule: subject + v1 + object
ध्यान रहे – he, she, it, name तथा एकवचन संज्ञा के साथ verb की first form के अंत में s या es लगाया जाता है.
Example: वह पत्र लिखता है. He writes a letter
मनोज किताब पढ़ता है Manoj reads book.
Negative वाक्यों में I, we, you, they के साथ do not (don’t) लगता है और he, she, it, name, that तथा एकवचन संज्ञा के साथ does not (doesn’t) लगाया जाता है
Sentences
Positive : Manoj eats two apples daily. मनोज रोज दो सेब खाता है
Nagetive : Manoj doesn’t eat two apples daily. मनोज दो सेब नहीं खाता है
Interrogative : Does Manoj eat two apples daily? क्या मनोज दो सेब खाता है?
Interrogative negative : Does Manoj not eat two apples daily? क्या मनोज दो सेब रोज नहीं खाता है?
I play cricket. मैं क्रिकेट खेलता हूँ
We eat food. हम खाना खाते हैं
You play hockey. आप होकी खेलते हैं
He writes a letter. वह पत्र लिखता है